{"_id":"696a375efd13f01c8404feee","slug":"the-department-sought-detailed-information-about-sports-kits-and-sports-related-materials-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-120431-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विभाग ने स्पोर्ट्स किट और खेल से जुड़ी सामग्री की विस्तृत जानकारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विभाग ने स्पोर्ट्स किट और खेल से जुड़ी सामग्री की विस्तृत जानकारी मांगी
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों व अकादमियों से को जल्द मिलेगी स्पोर्ट्स किट
-शिक्षा विभाग ने स्पोर्ट्स किट और खेल से जुड़ी सामग्री की विस्तृत जानकारी मांगी है
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों और सरकारी स्पोर्ट्स अकादमियों में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक बार फिर अहम कदम उठाया है। विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों और स्पोर्ट्स अकादमियों से आवश्यक स्पोर्ट्स किट और खेल से जुड़ी सामग्री की विस्तृत जानकारी मांगी है, ताकि खिलाड़ियों और छात्रों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।
शिक्षा निदेशालय खेल अधिकारी एस सुनील दत्त ने बताया कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। स्कूल और अकादमियां यह जानकारी दें कि उनके यहां किन-किन खेलों की किट की कमी है। इसमें क्रिकेट किट, बैडमिंटन किट, तीरंदाजी से संबंधित उपकरण, फुटबॉल किट के साथ-साथ खेल मैदान की साफ-सफाई, ग्राउंड में नेट की व्यवस्था और अन्य जरूरी खेल सामग्री शामिल है।
एस. सुनील दत्त के अनुसार, स्कूलों और अकादमियों से जानकारी प्राप्त होने के बाद स्पोर्ट्स किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बजट का आकलन किया जाएगा। इसके तहत करोड़ों रुपये की लागत तय की जा सकती है, ताकि सभी संस्थानों में खेल से जुड़ी बुनियादी जरूरतें पूरी की जा सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों को खेल अभ्यास में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग पूरी गंभीरता से काम कर रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी कई स्कूलों और अकादमियों में स्पोर्ट्स किट की कमी सामने आई थी। ऐसे मामलों में समय-समय पर आवश्यक किट और सामग्री उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का मानना है कि बेहतर स्पोर्ट्स किट और सुविधाएं मिलने से न केवल छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर खिलाड़ी तैयार करने की दिशा में भी यह एक मजबूत कदम साबित होगा।