फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Department of Health did not understand the fever

स्वास्थ्य विभाग के समझ में नहीं आया बुखार, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में होंगी जांच

Mon, 29 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 29 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The Department of Health did not understand the fever
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

शहर के अस्पतालों और ग्रामीण क्षेत्रों में बुखारों के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों की ओपीडी में सबसे ज्यादा डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण के मरीज ही आ रहे हैं। 

विज्ञापन


लेकिन रिपोर्ट में डेंगू और चिकनगुनिया की पुष्टि नहीं हो रही है। ऐसे में नए तरह के वायरस एक्टिव होने का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी एक्टिव हो गया है।
विज्ञापन


ऐतियातन स्वास्थ्य विभाग मरीजों के कुछ सैंपलों को पुणे की लैब में जांच के लिए भेजने पर विचार कर रहा है। ताकि सही बीमारी का पता चल सके। इस मौसम में हर दिन जिला अस्पताल में 1900 से 2000 सिर्फ बुखार के मरीज आ रहे हैं। इसमें से हर दिन वायरल और चिकनगुनिया के जैसे लक्षण वाले 1000 से अधिक मरीज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी में फिजिशियन के पास भी मरीजों का आंकड़ा बढ़ गया है। यहां पर अधिकतर मरीज चिकनगुनिया के लक्षण के ही आ रहे हैं। लेकिन जांच के दौरान मरीज में चिकनगुनिया की पुष्टि नहीं हो रही है। 

डॉक्टरों को भी समझ में नहीं आ रहा है आखिरी ये कौन सा वायरस है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।  सीएमओ डॉक्टर विजय दीपक वर्मा ने बताया कि अस्पतालों में बुखार के मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। 


मरीज चिकनगुनिया और डेंगू के लक्षण जैसे आ रहे हैं। लेकिन पुष्टि नहीं हो रही है। इसलिए सैंपलों का पुणे की लैब में जांच कराने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed