फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The death of the young man in the wedding ceremony, the murder suspect

शादी समारोह में गए युवक की मौत, हत्या का अंदेशा

Sun, 06 Dec 2015 06:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 06 Dec 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man in the wedding ceremony, the murder suspect

शादी समारोह में गए युवक की रहस्यमय हालत में मौत हो गई। उसका शव समारोह स्थल के पास एक पार्क में पड़ा मिला। परिजनों

विज्ञापन
ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है।

अंदेशा है कि किसी ने उसे खाने में ‘जहर’ मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जगदीशनगर में सूरज (18) परिवार के साथ रहता था।

शाहजहांपुर के गांव गुलड़िया का रहने वाला था। सूरज की मां लक्ष्मी ने बताया कि रात नौ बजे घर से वह ऊदल नगर में हो रहे एक शादी समारोह को देखने गया था। रात तक वापस नहीं आने पर सुबह उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन


कई लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन सूरज का पता नहीं चला। इस दौरान एक महिला सफाई कर्मचारी ने पूछताछ के दौरान लक्ष्मी को बताया कि ऊदल नगर में मेंहदी पार्क के सामने एक शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जाकर देखा तो शव सूरज का था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। लक्ष्मी ने अंदेशा जताया है कि किसी व्यक्ति ने उसे खाने के दौरान कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी मौत हुई है।


हालांकि सूरज की किसी से रंजिश होने से मां लक्ष्मी ने इंकार किया। एसओ सिहानीगेट रणवीर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इकलौता बेटा था सूरज
लक्ष्मी ने बताया कि सूरज के अलावा उनकी एक बेटी चांदनी है। सूरज उनका इकलौता बेटा था। ज्यादातर समय वह शाहजहांपुर में रहता था। करीब 15 दिन पहले ही वह गाजियाबाद आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed