फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The date of application in NCWEB may be extended till 25 July

Delhi NCR News: एनसीवेब में आवेदन की तिथि 25 जुलाई तक बढ़ सकती है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
पहली कट 28 जुलाई को आने की संभावना, कुल पांच की जाएंगी जारी
विज्ञापन

15,200 सीटों के लिए अब तक 13 हजार से अधिक छात्राओं ने किए आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दो स्नातक प्रोग्राम (बीए प्रोग्राम व बीकॉम) की लगभग 15,200 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। एनसीवेब प्रशासन छात्राओं को राहत देते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 25 जुलाई तक बढ़ा सकता है। आवेदन की रेस एक जुलाई से शुरू हुई थी।

एनसीवेब में दाखिले 12वीं के अंकों के आधार पर होते हैं। प्रशासन दाखिले के लिए पांच कट ऑफ जारी करेगा। पहली कट ऑफ 28 जुलाई को आने की संभावना है। प्रशासन ने कट ऑफ का शेड्यूल तैयार कर विवि प्रशासन की मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। वहां से मंजूरी मिलते ही शेड्यूल को जारी कर दिया जाएगा। एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि अब तक 13 हजार से अधिक आवेदन हो चुके हैं। अंतिम तिथि बढ़ने पर आवेदन की संख्या और बढ़ने की संभावना है। एनसीवेब में दिल्ली की लड़कियां ही दाखिला ले सकती हैं। दाखिले डीयू के 26 कॉलेज सेंटर पर होते हैं जिनमें बीए व बीकॉम की पढ़ाई होती है। यहां केवल दिल्ली की उन लड़कियों को ही दाखिला मिलता है जो किसी पार्ट टाइम कोर्स व नौकरी करने के कारण रेगुलर कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाती हैं। यहां दाखिला लेने पर डीयू की ही डिग्री मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed