फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The crooks involved in more than 50 criminal cases arrested

Delhi NCR News: 50 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 50 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल बदमाश को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि आरोपी सेलेक्ट सिटी वाॅक मॉल साकेत, दिल्ली के सर्विस रोड के पास आने वाला है। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी गोविंद पुरी, दिल्ली निवासी नीरज शर्मा उर्फ राजकुमार उर्फ विनय मौर्य उर्फ राजू (49) को गिरफ्तार कर लिया। उसे मधु विहार थाने में दर्ज वाहन चोरी के एक मामले में भगोड़ा बदमाश घोषित किया गया था। आरोपी ने एक हुंडई क्रेटा कार चुराई थी। वह दिल्ली और आसपास के राज्यों में 50 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ हत्या, जबरन वसूली, डकैती, सेंधमारी, चोरी, अवैध हथियार रखने आदि के मामले दर्ज हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed