{"_id":"f376fde3a611a8d0bf7a6db1c9729918","slug":"the-crooks-beaten-father-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये क्या! साइड न देने पर हो गई बाप-बेटे की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये क्या! साइड न देने पर हो गई बाप-बेटे की धुनाई
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Fri, 17 Jan 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक दुहाई गांव के पास बृहस्पतिवार को कार सवार तीन युवकों ने साइड न देने पर बाइक सवार पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
ब्रिजविहार कालोनी निवासी सुरजीत कुमार बाइक से बेटे पंकज के साथ गाजियाबाद जा रहा था। मिलक दुहाई गांव के पास जाम होने के कारण उन्होंने पीछे से आ रही कार को साइड नहीं दी।
विज्ञापन
इस पर कार ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली। कार से तीन युवक उतरे, इससे पहले की वह कुछ समझ पाते युवकों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर मचाने पर तीनों युवक कार में बैठकर गाजियाबाद की तरफ फरार हो गये। पीड़ित ने थाने पहुंच वारदात की तहरीर दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन