फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The country now needs an educated Prime Minister: Arvind Kejriwal

देश को अब शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत : अरविंद केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश को अब शिक्षित प्रधानमंत्री की जरूरत है, क्योंकि सरकार पेपर लीक की जड़ तक पहुंचने के बजाय अनपढ़ों जैसी बातें कर रही है। शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने नीट प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए वायुसेना के विमान और बुलेटप्रूफ ट्रकों के इस्तेमाल की घोषणा की है, लेकिन इससे पेपर लीक नहीं रुकेगा। उनके अनुसार, सरकार वास्तविक समस्या की पहचान कर उसे दूर करने के बजाय केवल दिखावटी कदम उठा रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह शिक्षा माफिया के चंगुल में फंस चुकी है और सरकार की नीयत इसे रोकने की नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार गंभीर होती तो यह पता लगाती कि प्रश्नपत्र कहां से लीक हो रहे हैं और उस व्यवस्था को बंद करती।

उन्होंने चर्चा में आए छात्र वेदांत के मामले का भी जिक्र किया। केजरीवाल ने दावा किया कि छात्र ने अपनी उत्तर पुस्तिका बदलने और कम अंक दिए जाने का आरोप लगाया, लेकिन उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उसे सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed