{"_id":"cc9007d2b6385f81a68549a5d90a56ee","slug":"the-corporation-will-soon-introduce-parking-policy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम जल्द ही लागू करेगा पार्किंग पॉलिसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम जल्द ही लागू करेगा पार्किंग पॉलिसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम जल्द ही शहर के लिए पार्किंग पॉलिसी बनाकर लागू कर देगा। साथ ही अवैध पार्किंग चलाने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि निगम जल्द ही पूरे शहर के लिए पार्किंग पॉलिसी तैयार करेगा, जिसमें निगम सड़क किनारे अपनी खाली पड़ी जमीन पर बैरिकेट लगा कर व्यवस्थित पेड पार्किंग बनाएगा।
पिछले दिनों गुड़गांव मंडलायुक्त डी सुरेश ने भी अधिकारियों को बेहतरीन प्लान बनाने के निर्देश दिए थे। इसी को देखते हुए पार्किंग पॉलिसी बनाई जा रही है।
निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया का कहना है कि अभी जगह चिन्हित किया जा रहा है ताकि इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा जा सके। वहां से अनुमति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। इससे निगम की आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि शहर में पार्किंग की एक बड़ी समस्या है। निगम प्रशासन की ओर से किसी भी प्रमुख बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं की है। ऐसे में लोग बेरोक-टोक गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे शहर में जाम की समस्या भी पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर कुछ पार्किंग माफिया अवैध तरीके से पार्किंग बनाकर लाखों रुपये का वारा-न्यारा कर रहे हैं। पार्किंग की समस्या ओल्ड, बल्लभगढ़ और एनआईटी तीनों जोन में है। निगम का मामना है कि यदि पार्किंग पॉलिसी बन जाएगी तो लोग व्यवस्थित रूप से वाहन पार्क करेंगे। इससे निगम की आय भी बढ़ेगी।
निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया का कहना है कि अगर महीने के निगम आय को देखा जाए तो 14 करोड़ रुपये आमदनी और लगभग 22 करोड़ रुपये के खर्चे हैं। ऐसे में निगम को खुद ही राजस्व के साधन तैयार करने होंगे। इसी कड़ी में पार्किंग पॉलिसी निगम को संजीवनी प्रदान करेगी।
दहिया ने कहा कि पार्किंग पॉलिसी के तहत हर जगह पार्किंग बना देंगे। इसके बाद अवैध रूप से चल रही पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेंगे। क्योंकि निगम के पास इस बात की सूचना है कि शहर में कई जगहों पर पार्किंग माफिया सक्रिय है।