{"_id":"572fb4d94f1c1b01045cdf3c","slug":"the-conversion-of-the-threat-against-the-occupation-on-cremation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव को दफनाने के लिए नहीं मिली जगह, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव को दफनाने के लिए नहीं मिली जगह, जमकर हुआ हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 09 May 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
श्मशान घाट पर तैनात पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए जमीन न मिलने पर रविवार सुबह करीब 500 लोगों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर नोएडा पुलिस, पीएसी, सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट का काफिला मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कुलेसरा में कब्रिस्तान के लिए एक बीघा जमीन देकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव दफना दिया गया।इलाबास गांव निवासी मोहम्मद खान का शनिवार को इंतकाल हो गया। रविवार सुबह लोग जनाजा लेकर सेक्टर-86 स्थित कब्रिस्तान में पहुंचे,किन इलाबास गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र खारी ने शव दफनाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने आरोप लगाया कि खारी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसके बाद लोग जनाजा लेकर सेक्टर-88 में एक पार्क के पास खाली जमीन पर पहुंचे। यहां पुलिस ने शव को दफनाने से मना कर दिया। दोनों जगह जमीन नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
देखते ही देखते समुदाय के 500 से अधिक लोग जमा हो गए और कब्रिस्तान की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कुलेसरा में जमीन दी, तब जाकर शव दफनाया गया। वहीं, हंगामे की सूचना पर सपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे। सपा महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने कह कि यदि कब्रिस्तान की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा तो प्राधिकरण से बात की जाएगी।