{"_id":"57e4278e4f1c1bf012a83057","slug":"the-commission-imposed-a-ban-on-42-people-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने 42 लोगों के चुनाव लड़ने पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने 42 लोगों के चुनाव लड़ने पर लगाया प्रतिबंध
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2010 में नगर निगम का चुनाव लड़े 42 लोगों को राज्य चुनाव आयोग ने आगामी तीन साल के लिए चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया है। यानी तीन साल तक वह कोई भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
विज्ञापन
आयोग ने यह निर्णय उक्त लोगों द्वारा चुनाव खर्च का विवरण अब तक न जमा कराने पर लिया है। नगर निगम वार्डबंदी के सलाहकार रवि सिंघला ने बताया कि वर्ष 2010 में हुए नगर निगम चुनाव में सैकड़ों उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इनमें से 79 उम्मीदवारों ने अपने चुनाव खर्च का विवरण आयोग के पास जमा नहीं कराया था।
विज्ञापन
आयोग ने गत 22 अगस्त को खर्च जमा न करने वालों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था। खुद राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दिलीप सिंह ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर सुनवाई की थी।
विज्ञापन
कुल मिलाकर 42 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया। आयोग ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उन्हें आगामी तीन साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।