फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The city will Baksi service, beginning from Mujesr metro station.

शहर में मिलेगी बैक्सी सेवा, यहां से होगी शुरूआत

Wed, 20 Jan 2016 02:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 20 Jan 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
The city will Baksi service, beginning from Mujesr metro station.

शहरवासी आज से बाइक टैक्सी (बैक्सी) का लाभ ले सकेंगे। फिलहाल शहरवासियों को यह सुविधा बड़खल मोड़ और एस्कॉर्ट्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन से ही उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


बुधवार शाम चार बजे से कंपनी की ओर से ये सेवा शहर में शुरू की जाएगी। लोग मेट्रो स्टेशन से कहीं जाने के लिए फरीदाबाद में बाइक टैक्सी की सेवा ले सकेंगे।

शहर में लोगों को सुविधा देने के लिए कंपनी की ओर से 60 बैक्सी शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी। लोगों से बैक्सी का किराया न्यूनतम 10 रुपये तथा 4 रुपये प्रति किलोमीटर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पहले चरण में दौड़ेंगीं 60 बाइक टैक्सी
इस सेवा की शुरुआत बैक्सी नाम की कंपनी ने गुड़गांव से की थी। इसका मकसद लोगों को सस्ती और सुलभ राइड प्रदान करना था।

गुड़गांव के सिंकदरपुर मेट्रो से शुरू इस मोटरसाकिल टैक्सी सेवा के बेड़े में अब तक 60 मोटरसाइकिल राइडर शामिल हो चुके हैं।

शुरू में इसके बेड़े में 23 मोटरसाइकिल टैक्सियां ही थीं। इसका ऐप बस आपको अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना है। यह ठीक वैसे ही काम करती है जैसे ओला और उबर के ऐप काम करते हैं। बाइक राइडर जब किसी व्यक्ति के पास पहुंचेगा उसके पास सवारी के लिए हेलमेट भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed