{"_id":"57b0b63a4f1c1b5a446eb314","slug":"the-children-answer-the-question-that-the-fun-of-the-british-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों का राज वाले प्रश्न पर बच्चों ने दिए मजेदार जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजों का राज वाले प्रश्न पर बच्चों ने दिए मजेदार जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के जश्न को मनाने में बच्चे भी पीछे नहीं हैं। बच्चों से जब पूछा गया कि अगर देश में अब भी अंग्रेजों का राज होता तो वो कैसे अंग्रेजों को भारत से बाहर निकाल
विज्ञापन
देते।
तो उन्होंने बड़े ही मजेदार जवाब दिए। किसी ने कहा कि वो ढिशूम फिल्म के जॉन अब्राहम की तरह अंग्रेजों को धूल चटा देते तो किसी ने कहा वो मार्शल आर्ट्स से हड्डियां तोड़कर भारत से बाहर जाने पर मजबूर कर देते।
विज्ञापन
अगर इस समय अंग्रेजों का राज होता तो लगान फिल्म की तरह अंग्रेजों को हराकर अपने देश को जीत लेता। उनको हम लोग धूल चटा देते। - यतिन, 7वीं कक्षा
मैं ढिशूम फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम की तरह अंग्रेजों को भारत से भगा देता। ये देश हम सबका है। इस पर विदेशी लोग कब्जा नहीं कर सकते हैं। -रिषभ, तीसरी कक्षा
विज्ञापन
मैं सभी बच्चओँ को इकट्ठा करके देश से अंग्रेजों को भगाने का प्लान तैयार करती। बच्चे अंग्रेजों के नाक में दम कर देते और उन्हें हमारे देश को छोड़ना ही पड़ता। - दीया रावत
मैं मार्शल आर्ट्स की छात्रा हूं। मैं मार्शल आर्ट्स सीखने वाले अपने सभी दोस्तों को बुलाकर अंग्रेजों को खूब मारती। उनको देश से बाहर निकाल देती। -पंखुड़ी
हमारे पास बड़ी-बड़ी बंदूकें हैं। जैसे पोकेमॉन दुश्मनों को मारता है वैसे ही हम लोग भी अंग्रेजों को मार-मार कर पागल बना देते। -विधान