फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Chief Minister met the victims in Yamuna Bazaar by wading into the flood waters

Delhi NCR News: बाढ़ के पानी में उतरकर यमुना बाजार में पीड़ितों से मिलीं मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
- रेखा गुप्ता ने बाढ़ग्रस्त बस्ती का दौरा कर लोगों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ग्रस्त बस्ती में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाला। यमुना बाजार की बस्ती में पानी में उतरकर उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया। उनके साथ बाढ़ प्रबंधन से जुड़े अधिकारी भी रहे। यमुना बाजार के प्राचीन हनुमान मंदिर के पास बनी बस्ती में पहुंचकर उन्होंने हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने करीब आधा घंटा बाढ़ के पानी में रहकर लोगों से बात की। उन्होंने पीड़ितों का हालचाल पूछा और कहा कि सरकार उनके साथ है। उन्होंने बताया कि यमुना का जलस्तर सुबह 206 मीटर तक पहुंचा था, लेकिन अब ये नियंत्रण में है। यह इलाका यमुना के फ्लड प्लेन का निचला हिस्सा है, इसलिए पानी यहां तक आया। हालांकि, अब पानी बढ़ नहीं रहा और जल्द ही कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों को तुरंत मदद मिले
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन कंट्रोल रूम से पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहा है। बाढ़ का पानी जितनी तेजी से आया, उतनी ही तेजी से निकल भी रहा है। सरकार ने बस्ती के लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा था, लेकिन कई लोग अभी भी वहीं हैं। जरूरत पड़ी तो इन्हें वैकल्पिक आवासों में ले जाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को तुरंत मदद मिले। दिल्ली सरकार ने आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed