{"_id":"577261de4f1c1b9e5879aab6","slug":"the-chief-complaint-of-the-window-to-check-on-the-food-department-team-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो की शिकायत पर जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो की शिकायत पर जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव बसईमेव के ग्रामीणों द्वारा गांव के डिपो होल्डर के खिलाफ सीएम विंडो में दी शिकायत की जांच के लिए रविवार को जिले की खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने गांव में जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
इस बीच विभाग की टीम ने डिपो होल्डर के रिकॉर्ड जांच कर शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए। टीम ने इस संदर्भ में रिपोर्ट बनाकर सीएम विंडो एवं विभागीय अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
गांव के डिपो होल्डर पर तीन साल से राशन न बांटने का आरोप है। जिसकी शिकायत बीते माह गांव के लोगों ने सीएम विंडो में दी थी।बसईमेव के शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गांव का डिपो होल्डर पीडीएस के तहत मिलने वाले ओपीएच व बीपीएल के कार्डों को अपने पास जमा करके रखता है।
विज्ञापन
डिपो धारक न तो उन्हें राशन देता है और ही उनके कार्ड दे रहा है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने सीएम विंडो का दरवाजा खटखटाया।जिसके बाद रविवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम गांव बसईमेव पहुंची।
टीम ने ग्रामीण शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कर विस्तृत रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी है। इस मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि यदि डिपो होल्डर दोषी पाया जाता है तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।