{"_id":"6aa6bb1002d88a33fb0483bf","slug":"homes-and-pandals-decorated-for-ganesh-utsav-ganpati-will-be-seated-today-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154736-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गणेश उत्सव के लिए सजे घर व पंडाल, आज विराजेंगे गणपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गणेश उत्सव के लिए सजे घर व पंडाल, आज विराजेंगे गणपति
विज्ञापन
- गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजेगी दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए दिल्ली तैयार हो गई है। सोमवार को घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में गणेश उत्सव समितियों ने पंडालों को अंतिम रूप दे दिया है। कहीं भव्य सजावट की गई है तो कहीं गणेश भगवान की प्रतिमा के साथ आकर्षक धार्मिक झांकियां तैयार की गई हैं। घरों में भी पूजा स्थल सजाए जा रहे हैं।
गणेश उत्सव को लेकर बाजारों में भी रौनक है। श्रद्धालु गणेश प्रतिमा, फूल, पूजा सामग्री, सजावटी सामान और प्रसाद की खरीदारी कर रहे हैं। सोमवार को शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसके बाद पंडालों में दर्शन और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा। गणेश उत्सव के दौरान आरके पुरम, कीर्ति नगर, लक्ष्मी नगर, उत्तम नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, मंडी हाउस समेत कई इलाकों में बड़े सार्वजनिक आयोजन हो रहे है। कीर्ति नगर का दिल्ली का राजा, आरके पुरम गणेश उत्सव और नेताजी सुभाष प्लेस का लालबाग का राजा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना के लिए घरों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालु पूजा स्थल को फूलों और रोशनी से सजा रहे हैं। स्थापना के बाद गणेश भगवान को मोदक और अन्य प्रसाद अर्पित किए जाएंगे। कई परिवारों ने इस बार पर्यावरण अनुकूल प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की है। सार्वजनिक पंडालों में स्थापना के बाद भजन-कीर्तन, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगेगी। ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच दिल्ली अगले कई दिनों तक गणेश भक्ति के रंग में रंगी नजर आएगी।