{"_id":"58b469bf4f1c1bec27830d54","slug":"the-case-will-be-filed-against-those-filing-false-rape-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों पर दर्ज होगा केस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
rape shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक माह पूर्व तीन युवकों पर युवती से गैंगरेप का आरोप जांच के दौरान फर्जी पाया गया। छानबीन करने पर पता चला कि केस में नामजद कराए दो युवक वारदात वाले दिन वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे, वहीं एक युवक की 15 फरवरी को शादी थी।
विज्ञापन
इसके चलते पंचायत ने आरोपी और युवती के परिजन में समझौता करा दिया। आरोप है कि अब आरोप है कि अब एक पुलिसकर्मी आरोपी पक्ष से 70 हजार रुपये की मांग कर रहा है और नहीं देने पर जेल भेेजने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को नामजद पक्ष ने एसपी देहात सुजाता सिंह से मिलकर उन्हें पूरी बात बताई। एसपी देहात ने गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज करने और घूस मांगने वाले पुलिसकर्मी की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
लगभग एक माह पहले सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही तीन युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि घटना के दौरान नामजद कराए गए युवकों में से दो गांव में थे ही नहीं, वे वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। वहीं एक युवक की
15 फरवरी को शादी थी। इसके चलते दोनों पक्षों की पंचायत हुई। समझौता के तहत युवक के घर वालों ने युवती के परिजन को एक लाख दिए। पुलिस को भी 82 हजार रुपये देने पड़े।
सोमवार को नामजद पक्ष के लोगों ने एसपी देहात सुजाता सिंह से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने वालेे पक्ष व पुलिस को रुपये देने की जानकारी दी। युवक के परिजन ने बताया कि समझौते के बाद भी एक पुलिसकर्मी उनसे 70 हजार रुपये मांग रहा है और नहीं देने पर जेल भेेजने की धमकी दे रहा है।