फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The budget session of the assembly is now just one day and the reason is Corona

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र अब बस एक दिन का, वजह है कोरोना

Sun, 22 Mar 2020 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Mar 2020 04:32 AM IST
विज्ञापन
The budget session of the assembly is now just one day and the reason is Corona
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच दिल्ली सरकार ने बजट सेशन को एक दिन का कर दिया है। सोमवार को वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया विधानसभा में बजट पेश करने के साथ आउटकम बजट व आर्थिक समीक्षा पेश करेंगे। इसी दिन बजट पास भी करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली सरकार का बजट सत्र 23 से 27 मार्च तक बुलाया गया था। इसमें 25 मार्च को बजट पेश होना था। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को दिल्ली कैबिनेट ने बजट सत्र एक दिन के लिए सीमित कर दिया।
विज्ञापन


आपको बता दें कि कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री ने आज जनता कर्फ्यू की घोषणा की है। इसके चलते देशभर में बंद का माहौल है। अगले कुछ दिनों भी सेवाओं में कटौती रहने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता कर्फ्यू के चलते ही आज मेट्रो सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। इसके बाद सोमवार को भी सुबह और शाम चार-चार घंटे ही चलाई जाएगी। सुबह 6 से 8 बजे के बीच चुनिंदा तो 8 से 10 बजे के बीच हर किसी की मेट्रो में इंट्री रहेगी। 

दिन में 10 से 4 बजे के बीच मेट्रो बंद रहेगी। 4 से 8 बजे के बीच दोबारा मेट्रो का संचालन होगा। इसके बाद फिर सेवा बंद कर दी जाएगी। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह सोमवार का प्लान है। आगे यदि जरूरत पड़ेगी तो इसी प्लान को लोगों के हित में लागू कर दिया जाएगा।

मेट्रो प्रशासन के मुताबिक, सुबह 6 बजे से दो घंटे के लिए पुलिस, अस्पताल, बिजली और अग्निशमन कर्मियों को यात्रा का मौका दिया गया है। इस दौरान मेट्रो में प्रवेश करने के लिए उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। 8 से 10 बजे के दौरान प्रत्येक सोमवार की तरह की नियमित अंतराल पर मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 


आज दिल्ली परिवहन की बसों में भी कटौती की गई है। इसी के साथ सार्वजनिक परिहवहन के अन्य साधन-संसाधन भी जनता कर्फ्यू के चलते सेवाएं स्थगित रखने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed