फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bridge will benefit you, spend 38 million.

इस पुल से मिलेगा नोएडा को फायदा, 38 करोड़ होंगे खर्च

Fri, 02 Jan 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 02 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
The bridge will benefit you, spend 38 million.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने के लिए हिंडन पर बन रहे पुल को नोएडा से जोड़ने वाले लिंक रोड का निर्माण अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इसे बनाने में करीब 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए यह चौथा पुल बन रहा है।

विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर-112-115 के बीच से होकर हिंडन तक करीब 1200 मीटर लंबी सड़क बननी है, जो हिंडन पर निर्माणाधीन पुल से जुड़ेगी। नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर पुल बनवा रहे हैं। करीब 52 करोड़ रुपए की लागत वाले इस पुल का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


इस पुल व सड़क केबन जाने से नोएडा के सेक्टर- 50, 51, 112, 113, 117, 119, बरौला व आसपास के लोग ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सीधे जुड़ जाएंगे। इन सेक्टरों में हजारों फ्लैट्स बन रहे हैं, जिनमें लोग रहने भी लगे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट जाने के लिए उनको सेक्टर 71 चौक आना पड़ता है। वहां से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोलचक्कर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तकरीबन दो लाख फ्लैट बन रहे हैं। पजेशन मिलने की शुरुआत हो चुकी है। इतनी बड़ी आबादी की बसावट के बाद गौर सिटी के पास बने पुल से आना-जाना मुश्किल हो जाता। ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की तरफ से नोएडा को आने वाले वाहनों के लिए भी यही एक मार्ग है। इसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण यह मार्ग बनवा रहा है। प्राधिकरण के मुताबिक, कंसलटेंट ने इस रोड का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। करीब 38 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। एस्टीमेट को प्राधिकरण के चेयरमैन के पास फाइनल स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस साल के अंत तक रोड बन जाने का अनुमान है।


हिंडन पर चौथा पुल होगा


नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर के बीचोबीच हिंडन नदी है। दोनों शहरों में आने जाने के लिए सबसे पुराना पुल कुलेसरा के पास बना है। दूसरा पुल नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के सफीपुर गांव के पास बना हुआ है। तीसरा पर्थलाखंजरपुर गौर सिटी के पास है। अब चौथे पुल का निर्माण सेक्टर-112, 115 के सामने चल रहा है। चारो पुल दोनों शहरों के सभी हिस्सों को जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed