फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The body of former President Kalam is being brought to Delhi

खुलेवाहन में ले जाया गया कलाम का पार्थिव शरीर

Tue, 28 Jul 2015 03:40 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
The body of former President Kalam is being brought to Delhi

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष विमान के जरिए कलाम का पार्थिव शरीर यहां लाया गया।

विज्ञापन


तीनो सेनाओं के प्रमुख और रक्षा मंत्री इस मौके पर मौजूद थे जहां राजकीय सम्मान के साथ कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही तीनो सेनाओं की तरफ से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी पूर्व राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दर्शन के लिए 10 राजाजी मार्ग पर रखा जाएगा पार्थिव शरीर

The body of former President Kalam is being brought to Delhi

अब पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को अब यहां से 100 राजाजी मार्ग उनके सरकारी आवास पर ले जाया जा रहा है। जहां से 4 बजे के बाद आम लोग अपने इस पूर्व राष्ट्रपति के अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

आपको बात दें शिलांग के आईआईएम में लेक्चर के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका निधन हो गया। दिल्ली से डॉ अब्दुल कलाम का पार्थिव शरीर उनके गृहनगर रामेश्वरम ले जाया जाना है, जहां उसका अंतिम संस्कार होगा।

गुवाहटी से पूर्व राष्ट्रपति का पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली लाया गया है। सात दिनों के राष्ट्रीय शोक के दौरान किसी भी मनोरंजन कार्यक्रम पर रोक लगी रहेगी। साथ ही पूरे देश में तिरंगा आधा झुका रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed