फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The body of a young man was found hanging from a noose at his girlfriend's house

Delhi : प्रेमिका के घर फंदे से लटका मिला युवक का शव, लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप; पुलिस को 'इंतजार'

Mon, 26 May 2025 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 02:38 AM IST
सार

परिवार वालों ने प्रेमिका के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose at his girlfriend's house
demo

विस्तार

महेन्द्रा पार्क इलाके में युवक का शव प्रेमिका के घर में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिवार वालों ने प्रेमिका के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। युवक की शिनाख्त 22 साल के राहुल साहू के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ जहांगीरपुरी जे ब्लॉक में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा और छोटा भाई है। राहुल के परिवार का आजादपुर मंडी में तिरपाल का कारोबार है। जिसमें वह परिवार वालों का हाथ बंटाता था।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने ने बताया कि शनिवार शाम महेंद्र पार्क थाना पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से राहुल की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उसके गले पर फंदे का निशान था। राहुल के पिता सतपाल ने बताया कि राहुल ए ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहने वाली एक 20 साल की लड़की से प्यार करता था। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए परिवार भी राजी था। 
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले लड़की का मामा उसके घर आकर राहुल की पिटाई कर दी थी। मामा ने भांजी से मिलने पर उसे बुरे परिणाम की धमकी दी। शनिवार शाम लड़की वालों ने उसे बातचीत के लिए बुलाया था। रात में उसकी मां ने घटना की सूचना दी। उन्होंने लड़की वालों पर राहुल की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की की मां से पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि राहुल उसकी बेटी को परेशान करता था। इस संबंध में युवक के खिलाफ जहांगीरपुरी में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि घटना के समय वह मां के घर गई थी। वहां से वापस आने पर उसने घर का दरवाजा खुला पाया। अंदर कमरे में राहुल पंखे से चुन्नी से लटका मिला। उसने तुरंत राहुल के घर जाकर उसके पिता सतपाल को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed