फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bodies of two children who had left home for tuition were found in a canal

Delhi NCR News: ट्यूशन के लिए घर से निकले दो बच्चों का शव नहर में मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
-गायब होने के बाद परिवार वालों ने भारत नगर थाने में दी थी बच्चों के गायब होने की शिकायत
विज्ञापन

-शनिवार सुबह नहर में मिले दोनों शव, किनारे बच्चों के जूते व कपड़े मिले
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके में शुक्रवार को गायब हुए छठी कक्षा के दो छात्रों का शव शनिवार को वजीरपुर नहर में मिला। बच्चों की शिनाख्त वजीरपुर जेजे काॅलोनी निवासी 11 वर्षीय वैभव और 12 वर्षीय यश के रूप में हुई है। परिजनों ने बच्चों के नहीं मिलने पर भारत नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत की थी। शवों को नहर में देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। नहर के किनारे बच्चों के कपड़ा और जूते मिले हैं। बच्चों के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने आशंका जताई है कि नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों बच्चे नहर में डूब गए।
जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे परिजनों के साथ वजीरपुर जेजे काॅलोनी में रहते थे। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार को परिजनों ने दोनों बच्चों के गायब होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चे शुक्रवार को ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे।
विज्ञापन

फुटेज में पुलिस ने देखा कि दोनों बच्चे नहर की तरफ जा रहे हैं। इस बीच किसी ने दो बच्चों के शव को नहर में देखकर पुलिस को सूचना दी। वहां के गार्ड से पूछताछ में पता चला कि बच्चे यहां पर अकसर नहाने के लिए आते हैं। पुलिस ने बताया कि बारिश होने की वजह से नहर में पानी बढ़ गया है, जिसका अंदाजा बच्चों को नहीं लगा और वह गहरे पानी में जाने से डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed