{"_id":"6569723ce8bcba64303a98c5e40290c6","slug":"the-blue-light-gypsy-bump-bike-brothers-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बत्ती ने सगे भाइयों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीली बत्ती ने सगे भाइयों को मारी टक्कर
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Dec 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली इलाके में बुधवार रात नीली बत्ती लगी जिप्सी ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
दोनों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से चालक जिप्सी समेत फरार है। पुलिस के अनुसार, करावल नगर निवासी दीपक (22) दरियागंज स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन
बुधवार रात काम खत्म करने के बाद अपनी मौसी के बेटे धर्मेंद्र (23) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दीपक के मुताबिक, लोहे के पुल के पास सर्विस रोड पर सामने से नीली बत्ती लगी जिप्सी आई और चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही दोनों भाई नीचे गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद चालक जिप्सी लेकर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
दीपक के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जिप्सी की पहचान में जुटी है।