{"_id":"6a57af05fc28d205a1056af6","slug":"the-bjp-termed-the-ward-committee-election-results-a-victory-for-the-development-agenda-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-145956-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वार्ड समिति चुनाव परिणामों को भाजपा ने विकास एजेंडे की जीत बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वार्ड समिति चुनाव परिणामों को भाजपा ने विकास एजेंडे की जीत बताया
विज्ञापन
दावा-ट्रिपल इंजन सरकार और विकास मॉडल पर पार्षदों का बढ़ा भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी की 12 वार्ड समितियों में से 10 पर जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने इसे अपने विकास एजेंडे और ट्रिपल इंजन सरकार की नीतियों पर जनप्रतिनिधियों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बुधवार को जारी अलग-अलग बयानों में कहा कि वार्ड समिति चुनाव के नतीजे दिल्ली में विकास की राजनीति के पक्ष में आए हैं।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि शहरी-सदर क्षेत्र में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। उनके अनुसार, 24 वर्ष बाद पुरानी दिल्ली में भाजपा की उषा शर्मा क्षेत्रीय चेयरमैन चुनी गई हैं, जिससे यह क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की विकास यात्रा से जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि शहरी-सदर के अलावा पश्चिम और दक्षिण क्षेत्र के अधिकांश पार्षदों ने भी भाजपा के विकास एजेंडे पर भरोसा जताया है। पार्टी अब दिल्ली सरकार और नगर निगम के समन्वय से पुरानी दिल्ली सहित सभी क्षेत्रों के समग्र विकास को प्राथमिकता देगी तथा व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि वार्ड समिति चुनाव में भाजपा की जीत पार्षदों के बढ़ते विश्वास का संकेत है। उनका दावा है कि दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है और निगम की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह तथा परिणामोन्मुख बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि कई पार्षदों ने दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर विकास और जनहित को प्राथमिकता देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान किया, जो पार्टी के नेतृत्व और विकास मॉडल में उनके भरोसे को दर्शाता है।