Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The BJP government has no plan to curb pollution: Ankush Narang

प्रदूषण रोकने के लिए भाजपा सरकार के पास कोई योजना नहीं : अंकुश नारंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
-कहा, लाखों खर्च कर लगाए एंटी स्मॉग टावर भी नहीं कर रहे काम, दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के पास प्रदूषण रोकने की कोई ठोस योजना नहीं है। उनका कहना है कि प्रदूषण से मुक्ति दिलाने का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।


जारी किए गए बयान में नारंग ने कहा कि जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदूषण के चलते लोगों में अस्थमा, हृदय और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। नारंग ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने 15 से 25 लाख रुपये खर्च कर एंटी स्मॉग टावर लगाए, लेकिन वे काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एमसीडी सिविक सेंटर में लगा एंटी स्मॉग टावर भी बंद मिला। नारंग ने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। उन्होंने सरकार से प्रदूषण नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed