{"_id":"720e20fbcacd32561e5214b7ad70cd26","slug":"the-base-cards-are-not-assuming-the-election-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के बाद भी नहीं करने दिया मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के बाद भी नहीं करने दिया मतदान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 10 Apr 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड होने के बाद भी वोटरों को मतदान नहीं करने दिया जा रहा है। मुरादनगर के बूथ संख्या 124 हंस इंटर कालेज पर पीठासीन अधिकारी ने आधार कार्ड को पहचान पत्र मानने से किया इंकार कर दिया। इसे लेकर लोगों ने वहां पर हंगामा किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे प्रदेश के राज्य मंत्री आशु मलिक से शिकायत की गई तो राज्य मंत्री ने एसडीएम से बात कर मामला सुलझाया तब जाकर आधार कार्ड वाले लोगों के वोट पड़े।
विज्ञापन
वहीं, लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, टीएचए के कई मतदान केन्द्रों पर वोटर को इसी तरह की समस्या आयी।