फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bank employee was hatched robbery of Rs 29 lakh

बैंक कर्मचारी ने रची थी धनतेरस के दिन 29 लाख की डकैती

Thu, 19 Nov 2015 03:35 AM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 03:35 AM IST
विज्ञापन
The bank employee was hatched robbery of Rs 29 lakh

धनतेरस पर दिनदहाड़े सेक्टर-63 पुलिस चौकी के सामने हुई डकैती की घटना का खुलासा हो गया है। फेस-3 पुलिस ने डकैती की साजिश रचने वाले बैंक कर्मचारी समेत तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। फिलहाल, पुलिस इनसे 29 लाख रुपये बरामद करने में सफल नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


सेक्टर-63, सी-116 में यूनाइटेड एक्जिम प्राइवेट लिमिटेड रेडीमेड गारमेंट की एक्सपोर्ट कंपनी है। 9 नवंबर को कंपनी के कर्मचारियों को सैलरी बांटने के लिए सेक्टर-63 स्थित कोटक महिंद्रा बैंक से कंपनी के अकाउंटेंट हरी नारायण 29 लाख रुपये लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


कंपनी के तरफ जाने के लिए सेक्टर-63 पुलिस चौकी के सामने यू टर्न लेने के लिए चालक राम ने वैन को थोड़ा धीमा किया, तभी पीछे से सिल्वर वैगन आर कार सवार हथियारबंद छह बदमाशों ने ओवरटेक कर वैन को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने चारों ओर से वैन को घेर लिया था

The bank employee was hatched robbery of Rs 29 lakh

पांच नकाबपोश बदमाश नीचे उतरे और जब तक राम व हरी नारायण कुछ समझ पाते, बदमाशों ने चारों ओर से वैन को घेर लिया। इसके बाद बदमाशों ने 29 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, डकैती की साजिश 7 नवंबर को रची गई थी। कंपनी को करीब 44 लाख रुपये 7 नवंबर को ही कोटक महिंद्रा बैंक से निकालने थे, लेकिन उस दिन बैंक में कैश की कमी होने से कंपनी को मात्र 13 लाख रुपये ही दिए गए थे।

बाकी के रुपये धनतेरस पर देने की बात हुई। यह पूरी बात बैंक के उस कर्मचारी के सामने हुई थी, जिसने डकैती की योजना बनाई।

आसानी से पुलिस चौकी के सामने वारदात अंजाम दे दी गई

The bank employee was hatched robbery of Rs 29 lakh

हरी नारायण की पल-पल की जानकारी बैंक में बैठा कर्मचारी अपने गुर्गों को देता रहा और बड़े ही आसानी से पुलिस चौकी के ठीक सामने वारदात अंजाम दे दी गई।


26 अक्तूबर को दनकौर थाने से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने धावा बोला और सिंडिकेट बैंक में दिनदहाड़े 21.87 लाख की डकैती डाल दी।

इस घटना के 20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग सका है, लेकिन फेस-3 इलाके में हुई डकैती की घटना के खुलासे के बाद पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं सिंडिकेट बैंक डकैती की घटना की साजिश भी बैंक से तो नहीं रची गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed