फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The audience swayed at the confluence of Sufi dances

Delhi NCR News: सूफी नृत्य के संगम पर झूमे दर्शक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के लिटिल थिएटर ग्रुप (एलटीजी) सभागार में बुधवार को सूफियाना संगीत और सूफी नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सूफी कव्वाली नाइट विद फन्ना-फि-अल्लाह’ कार्यक्रम के दूसरे दिन बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी पहुंचे। पारंपरिक कव्वाली की सुरमयी प्रस्तुति और सूफी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभागार में मौजूद लोग संगीत की लय पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन


ताहिर कव्वाल के नेतृत्व में फन्ना-फि-अल्लाह समूह ने अपनी प्रस्तुति के जरिए सूफी संगीत की पारंपरिक विरासत को जीवंत किया। तबले, हारमोनियम और सामूहिक गायन की मधुर जुगलबंदी ने माहौल को सूफियाना रंग में रंग दिया। कव्वालों की बुलंद आवाज, तालियों की गूंज और संगीत की लय ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। फन्ना-फि-अल्लाह समूह दुनिया के 50 से अधिक देशों में प्रस्तुतियां दे चुका है। समूह पारंपरिक कव्वाली शैली को संरक्षित रखते हुए सूफी संतों और रहस्यवादी कवियों की रचनाओं को संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed