दूसरी कक्षा की छात्रा ने करवाया मनचले को अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात वर्षीय मासूम को ये पता नहीं होता कि छेड़छाड़ क्या होती है। मगर पॉश वसंत विहार के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली दूसरी कक्षा की छात्रा को ये पता है कि छेड़छाड़ क्या होती है।
उसे उसके स्कूल में सिखाया गया था कि बैड टच, गुड टच क्या होता है। एक युवक ने इस नन्हीं छात्रा को जब गलत नीयत से बैड टच किया तो इसकी शिकायत पुलिस से की गई।
वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।
युवक ने गलत तरीके से किया टच
दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बड़े व्यवसायी की बेटी वसंत विहार स्थित एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है।
सोमवार को प्रीति (बदला हुआ नाम) की मां उसे लेने स्कूल गई। स्कूल से छुट्टी होने के बाद प्रीति की मां स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित मेडिकल शॉप पर कुछ दवाई लेने चली गई।
मां जब दवाई ले रही थी उसी समय दुकान के पास एक युवक ने प्रीति को गलत नीयत से पीछे से टच कर दिया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। प्रीति ने अपनी मां को बताया कि एक युवक ने उसे बैड टच किया है।
स्कूल में मिली सीख आई काम
प्रीति की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाके की घेराबंदी की। कई घंटे की तलाशी के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को एक दुकान से गिरफ्तार कर लिया।
युवक की पहचान 19 वर्षीय प्रीतम के रूप में हुई। प्रीतम वसंत कुंज स्थित भंवर सिंह कैंप का रहने वाला है और वसंत विहार स्थित एक फूल की दुकान पर काम करता है।
आरोपी युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाई गई शिक्षा बच्ची के काम आ गई। बच्ची को स्कूल में ये बताया गया था कि गलत व सही क्या होता है।