फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The air turned toxic again, reaching the very poor category

Delhi NCR News: फिर जहरीली हुई हवा, बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा बयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नई दिल्ली। पूरे दिन हुई बूंदा-बांदी के बावजूद हवा में कोई सुधार नहीं हुआ, बल्कि यह पहले से और खराब हो गई। ऐसे में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 336 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में 95 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 376 दर्ज किया गया, यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, नोएडा में 331, गुरुग्राम में 306 और ग्रेटर नोएडा में 304 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 191 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।



दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 277.3 और पीएम2.5 की मात्रा 161.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed