फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The accused who was absconding for nine years in a murder case was caught

Delhi NCR News: हत्या के मामले में नौ साल से फरार आरोपी दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
-आरोपी ने कुशल उर्फ दीपक नामक युवक की पत्थरों से कुचलकर कर दी थी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या के मामले में 9 साल से फरार एक भगोड़े बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शमशाद आलम (52) के रूप में हुई है। 14 सितंबर 2016 को आरोपी ने गोविंदपुरी इलाके में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से वह फरार था।

कई बार इसके खिलाफ समन भी जारी किए गए, लेकिन आरोपी कभी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। बाद में अदालत ने इसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 14 सितंबर 2016 को तुगलकाबाद इलाके के जंगल में खून से लथपथ एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त कुशल उर्फ दीपक (23) के रूप में हुई। उसके सिर व शरीर के बाकी हिस्सों पर पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था। छानबीन के बाद पता चला कि वारदात में शमशाद का हाथ है। अपराध शाखा की टीम ने उसकी पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान मंगलवार को टीम ने आरोपी को तुगलकाबाद से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने कुशल की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि रंजिश की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed