फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The accused used to send sandalwood to China

खुलासाः चंदन की लकड़ी चीन भेज देते थे आरोपी, गोदाम मालिक अब भी फरार

Thu, 13 Aug 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 Aug 2020 06:44 AM IST
सार

  • लॉकडाउन के कारण भारी मात्रा में चंदन की लकड़ी इकट्ठी हो गई 
  • दिल्ली पुलिस ने अमरोहा के पांच लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया
  • गोदाम मालिक पिता-पुत्र की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी
  • अमरोहा पुलिस की कस्टडी में मौजूद आरोपियों को दिल्ली लाया जाएगा 

विज्ञापन
The accused used to send sandalwood to China
delhi police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंदन की लकडिय़ों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आरोपी कई वर्षों से चंदन की लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। चंदन के लकड़ी के अमरोहा पहुंचते ही आरोपी तुरंत चीन भेज देते थे। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने अमरोहा के करीब पांच लोगों को पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। इनमें कुछ को बृहस्पतिवार व कुछ को 15 अगस्त के बाद बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन


पुलिस इनसे पूछताछ करने के बाद फरार गोदाम मालिक पिता-पुत्र के बारे में पता लगाने का प्रयास करेगी। दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पिता-पुत्र के बारे में पता करने के लिए बुधवार को भी दिल्ली व एनसीआर में कई जगह दबिश दी थी।  
विज्ञापन


अपराध शाखा में तैनात एसीपी मनोज पंत व इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा की टीम ने तीन चंदन लकड़ी तस्कर अमरोहा निवासी पहचान अरशद अंसारी, महमूद आलम और सलमान को अमरोह से गिरफ्तार किया है। गोदाम के मालिक पिता कमर अहमद अंसारी और पुत्र शाकिर फरार हैं। दोनों इस गैंग के सरगना बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर गोदाम से 50 करोड़ रुपये की  144 टन चंदन की लकड़ी बरामद की गई थी। दिल्ली पुलिस की कस्टड़ी में मौजूद आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि चंदन की लकड़ी ज्यादातर हैदराबाद से मंगाई जाती थी। लकड़ी के अमरोहा आते ही उसे कुछ ही दिन में चीन भेज दिया जाता था। सारी लकड़ी चीन ही भेजी जाती थी। आरोपियों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण वह चंदन लकड़ी को चीन नहीं भेज पाए। इस चंदन की लकड़ी गोदाम में इकट्ठी होती रही। 


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार गैंग के सरगना कमर अहमद और शाकिर की तलाश की जा रही है। आरोपियों के गिरफ्तार होने के बाद ही इस पूरे रैकेट का खुलासा हो पाएगा। अमरोहा, यूपी पुलिस ने भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस इन आरोपियों को भी ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर आएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed