फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The AAP staged a silent protest over alleged irregularities in the procurement of medicines.

Delhi NCR News: दवा खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर आप ने मौन प्रदर्शन किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
दवा खरीद में कथित अनियमितताओं को लेकर आप ने मौन प्रदर्शन किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार में कथित 650 करोड़ रुपये के दवा खरीद घोटाले का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दूसरे दिन भी सांकेतिक मौन प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के बाहर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने कहा कि वह इस मुद्दे को लेकर राजधानी के विभिन्न सरकारी अस्पतालों के बाहर अभियान जारी रखेगी। इस मौके पर सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां, जांच और समय पर इलाज नहीं मिलने के पीछे कथित 650 करोड़ रुपये का दवा खरीद घोटाला जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का यह प्रदर्शन मरीजों या अस्पताल की व्यवस्था को प्रभावित किए बिना किया जा रहा है और इसका उद्देश्य लोगों को इस मुद्दे से अवगत कराना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कथित घोटाले का मुख्य आरोपी देश छोड़कर जर्मनी चला गया है, जबकि सरकार अब उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर कार्रवाई का दावा कर रही है। भारद्वाज ने कहा कि यदि मुख्य आरोपी देश से बाहर जा चुका है तो सरकार यह स्पष्ट करे कि जांच और कार्रवाई किसके खिलाफ की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से इस मामले पर जवाब देने की मांग भी की।
विज्ञापन

आप नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले कह चुकी हैं कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण आरोपी देश छोड़ने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article