फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thar hits event management company employee on a bike; he dies

Delhi NCR News: थार ने बाइक सवार इवेंट मैनेजमेंट कंपनी कर्मी को मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
वसंतकुंज के रजोकरी फ्लाईओवर पर हादसा, पुलिस ने मामला दर्जकर चालक को गिरफ्तार किया, कार जब्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वसंतकुंज थाना इलाके में रजोकरी फ्लाईओवर पर थार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 34 वर्षीय सार्थक मट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वसंतकुंज, साउथ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी चालक अपूर्व सिंह को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। थार कार को जब्त कर लिया गया है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि गुरुग्राम के चकरपुर निवासी सार्थक गुरुग्राम की ही एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे। परिवार 27 जून को उनकी जन्मतिथि मनाने की तैयारी में था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रजोकरी फ्लाईओवर (एनएच-48) पर धौला कुआं की ओर जाने वाली लेन पर 25 जून लगभग 6.30 बजे की घटना है। तेज रफ्तार थार ने लापरवाही पूर्वक दाहिने ओर कट मारा और आगे चल रही काले रंग की बजाज पल्सर बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी की ओर से मिले फोटो से थार गाड़ी के नंबर प्लेट का पता चला। गाड़ी बंगलूरू की एक प्राइवेट कंपनी के नाम पर पंजीकृत है, जिसे कंपनी के ही कर्मचारी सागर साहा को लीज पर दी गई थी। सागर बिहार का रहने वाला है और बंगलूरू में तैनात है। सागर साहा ने बताया कि दुर्घटना के समय गाड़ी उसका दोस्त उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अपूर्व सिंह चला रहा था। वह गुरुग्राम में एक प्राइवेट फर्म में काम करता है और वहीं रहता है। घटना के दौरान सागर साहा भी गाड़ी में अगली सीट (पैसेंजर सीट) पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed