{"_id":"30d54007957eec2138d32a2abcb6e28a","slug":"thank-god-nightmare-is-over-jaitley-on-aap-govt-s-exit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली ने बताया, आप की सरकार को 'भयावह सपना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली ने बताया, आप की सरकार को 'भयावह सपना'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Feb 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल की सरकार को अब तक की सबसे बेकार सरकार के रूप में बताया है।
विज्ञापन
जेटली ने अपने वेबसाइट में लिखा है कि जन लोकपाल को लेकर अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना एक भयावह सपने की तरह था, जो अब खत्म हो चुका है।
जेटली ने लिखा है, भयावह सपना समाप्त हो चुका है। दिल्ली ने अब तक सबसे खराब सरकार देख लिया है, जो अब इस्तीफा दे चुके हैं। भगवान का धन्यावाद, भयावह सपना खत्म हुआ।
विज्ञापन
जेटली ने लिखा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार का एक ही लक्ष्य था, चालाक तरीके से राजनीति करो, कोई काम मत करो। राज्यसभा के विपक्ष के इस नेता ने कहा कि 49 दिन में दिल्ली ने अपनी सबसे बेकार और अपारंपरिक सरकार देख ली है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा कि यह सरकार बिना एजेंडा और विचारधारा के चल रही थी। यह केवल रेवड़ियां बांटने वाली सरकार बन कर रह गई थी।
जेटली ने लिखा कि दिल्ली की सरकार ने क्या कभी पानी की समस्या को दूर करने का सोचा? क्या कभी उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की ओर ध्यान दिया? क्या उन्होंने नए स्कूल और कॉलेज खोलने को लेकर प्लान किया? क्या उन्होंने मेट्रो के तीसरे चरण के विकास को लेकर ध्यान दिया? ये सारे दिल्ली के असल मुद्दे हैं, जिन्हें सरकार को सोचना चाहिए।