फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thak - Thak gang mastermind tries to suicide in police custody

'ठक-ठक गिरोह' के सरगना ने हिरासत में काटी नस

Mon, 12 May 2014 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 12 May 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
Thak - Thak gang mastermind tries to suicide in police custody

गुड़गांव पुलिस की हिरासत में एक बदमाश ने खुदकुशी का प्रयास किया। बदमाश ठक-ठक गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। उधर, पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


फिलहाल, आरोपी की हालत स्थिर बताई जा रही है। बदमाश के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का एक और मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर रखा गया है। आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। मामला शनिवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दो दिन पहले दिल्ली से ठक-ठक गिरोह के मास्टरमाइंड पवन कुमार को सीआईए टीम प्रोडक्शन रिमांड पर गुड़गांव लेकर आई। सदर थाना में दोपहर के समय वह बाथरूम में घुसा और टाइल्स से अपने हाथों और गर्दन की नस काटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसे लहूलुहान हालत में देख तुरंत पुलिस सुरक्षा में अस्पताल लाया गया। उसकी गर्दन के अलावा हाथों और सिर पर काफी चोट आई है। अस्पताल में इलाज के बाद उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस सकते में है और पवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस को अंदेशा है कि यह पवन की सोची-समझी साजिश भी हो सकती है। उधर, हिरासत में खुदकुशी के प्रयास से पुलिस सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं आला अधिकारी मामले की निगरानी में जुट गए हैं।


सदर थाना पुलिस ने पवन के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज कर उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल के अनुसार इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed