फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   TET today in 24 centers in Ghaziabad.

गाजियाबाद में 24 सेंटरों में टीईटी आज

Tue, 02 Feb 2016 01:32 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 02 Feb 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
TET today in 24 centers in Ghaziabad.
कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को 24 केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। प्रशासन स्तर पर परीक्षा की पूरी तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन


सुबह साढ़े छह बजे ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। परीक्षा कराने को शहर को पांच जोन और 24 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बरते जाने पर डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

डीआईओएस राज सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को जनपद में 24 केंद्रों पर 17000 परीक्षार्थी टीईटी  में शामिल होंगे। इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दिन यदि कोई भी सेक्टर मजिस्ट्रेट अथवा जोनल मजिस्ट्रेट मौके से अनुपस्थित मिलता है तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed