{"_id":"6398320404d67710980afd8e","slug":"test-report-will-be-available-online-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एम्स में अब ऑनलाइन मिल रही लैब रिपोर्ट, दो दिसंबर तक की रिपोर्ट मैनुअली मिलेगी, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एम्स में अब ऑनलाइन मिल रही लैब रिपोर्ट, दो दिसंबर तक की रिपोर्ट मैनुअली मिलेगी, आदेश जारी
Tue, 13 Dec 2022 01:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Dec 2022 01:35 PM IST
सार
12 दिसंबर के बाद से रिपोर्ट को ऑनलाइन माध्यम से देने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में डॉक्टर सुधीर कुमार दत्ता ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली एम्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में उपचार कराने आ रहे मरीजों को अब जांच के बाद रिपोर्ट ऑनलाइन मिलनी शुरू हो गई है। ट्रायल के तौर पर सोमवार को रिपोर्ट अपलोड किए गए थे, जो सफल रहा। वहीं, मैनुअली बनाई गई रिपोर्ट को भी ऑनलाइन अपलोड करने की दिशा में काम किया जा रहा है। एम्स में 23 नवंबर से 12 दिसंबर तक हुई जांच की रिपोर्ट का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
एम्स के प्रयोगशाला चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर सुदीप कुमार दत्ता ने इसे लेकर एक सकुर्लर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 22 नवंबर तक की रिपोर्ट ऑनलाइन सुविधा के तहत उपलब्ध हैं, जबकि 23 नवंबर से दो दिसंबर तक हुई जांच की रिपोर्ट स्मार्ट लैब से मैनुअली दी जाएगी। वहीं, 3 से 12 दिसंबर तक की जांच रिपोर्ट स्मार्ट लैब से ओपीडी में भेज दी गई है।
विज्ञापन
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सुविधा शुरू
एम्स में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा मिलना शुरू हो गया है। करीब एक सप्ताह पहले इस सेवा को शुरू किया गया था। मंगलवार को सेवा की स्थिति काफी बेहतर रही। ऑनलाइन माध्यम से सेवा शुरू होने के बाद कई विभाग के अपॉइंटमेंट मंगलवार शाम फुल हो गए।
विज्ञापन