फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrorist may attack in Delhi, a circular issued by the police after intelligence inputs

दिल्ली में तबाही मचा सकते हैं आतंकी, खुफिया इनपुट्स के बाद पुलिस ने जारी किया सर्कुलर

Thu, 29 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Terrorist may attack in Delhi, a circular issued by the police after intelligence inputs
दिल्ली

जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आर्मी बेस कैंप पर आतंकी हमले के बाद दिल्ली में भी हमला हो सकता है। आतंकी त्योहारों के मौसम में भीड़भाड़ वाली जगहों पर हमला करके बड़ी तबाही मचा सकते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने हमले को लेकर सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस हर हमले से निपटने को तैयार है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के इनपुट्स मिलने के बाद दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर सर्कुलर जारी किया गया है।
विज्ञापन


सर्कुलर में कहा गया है कि चार आतंकियों ने उड़ी सेक्टर के आर्मी बेस कैंप पर हमला किया। इसमें कई जवान शहीद हो गए। देश की राजधानी होने के कारण दिल्ली आतंकियों का संभावित टारगेट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उ़ड़ी के बाद दिल्ली में आतंकी हमले की आशंका

Terrorist may attack in Delhi, a circular issued by the police after intelligence inputs
उड़ी - फोटो : Getty Images

ऐसे में आतंकियों के कुछ ग्रुप दिल्ली में नवरात्र, दुर्गा पूजा, रामलीला, दशहरा, दिवाली, छह पूजा और महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हमला कर सकते हैं, क्योंकि इन मौकों पर एक जगह काफी श्रद्धालु इकट्ठे होते हैं।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आदेश जारी कर धार्मिक समारोह, मॉल, होटल, व्यस्त मार्केट, अस्पताल, स्कूल,कॉलेज, मंदिर, रेस्टोरेंट, एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी गई है। 

साथ ही अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। कहा गया है कि धार्मिक समारोह व भीड़भाड़ वाली जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखी जाए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों, बाजारों व मॉल्स की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों को उतारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed