फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   terrorist conspiracy on gopinath munde accident case

मुंडे की मौत के पीछे है आतंकी साजिश?

Thu, 12 Jun 2014 08:30 AM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
terrorist conspiracy on gopinath munde accident case

दिल्ली पुलिस ने ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले की तफ्तीश सीबीआई को सौंपने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिख दिया है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ खुफिया एजेंसी आईबी समेत सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के स्टाफ से संयुक्त रूप से पूछताछ की। वे तश्दीक करना चाहते थे कि मुंडे की मौत के पीछे कोई आतंकी साजिश तो नहीं।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी की ओर से पत्र भेज दिया गया है, लेकिन उन्होंने यह खुलासा नहीं किया है कि गृह मंत्रालय को कब पत्र भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटेलिजेंस भी जांच में जुटी

terrorist conspiracy on gopinath munde accident case

पत्र लिखने के बाद तुगलक रोड थाना पुलिस ने भी मामला सीबीआई को सौंपे जाने की आशंका के चलते केस फाइल को पूरा कर लिया है।

नई दिल्ली जिले के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के ड्राइवर वीरेन्द्र कुमार और पीए सुरेन्द्र नैय्यर से खुफिया एजेंसी आईबी, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल समेत तमात सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को तुगलक रोड थाने में संयुक्त रूप से पूछताछ की।

चार घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ हुई। इस दुर्घटना में आतंकी साजिश अथवा किसी षड्यंत्र के तहत हत्या करने की आशंका के मद्देनजर यह पूछताछ की गई।

आरोपी ने टीआईपी कराने से मना किया

terrorist conspiracy on gopinath munde accident case

गोपीनाथ मुंडे की कार में टक्कर मारने वाले इंडिका कार के चालक गुरविंदर ने बुधवार को टीआईपी (शिनाख्त परेड) कराने से मना कर दिया।

तुगलक रोड थाना पुलिस ने टीआईपी कराने के लिए बुधवार को आरोपी को कोर्ट में बुलाया था। आरोपी ने कोर्ट में टीआईपी कराने से मना कर दिया।

आरोपी का कहना है कि घटना के बाद उसकी मीडिया में फोटो आ चुकी है। ऐसे में टीआईपी कराने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed