फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrorist can attack on political leaders by toys

रिमोट वाले खिलौनों से हो सकता है नेताओं पर हमला

Mon, 31 Mar 2014 10:44 AM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
Terrorist can attack on political leaders by toys

चुनावी रैलियों, जनसभाओं, नेताओं और धार्मिक स्थलों पर रिमोट वाले खिलौनों से भी आतंकी हमला कर सकते हैं। इस संबंध में यूपी पुलिस ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जनसभाओं और चुनावी रैलियों में मेटल डिटेक्टर, बम निरोधक स्क्वायड और कई अन्य चेकिंग प्रक्रियाओं से सुरक्षा सुनिश्चित कर लेती है। अब खतरा रिमोट वाले खिलौने से बताया जा रहा है।
विज्ञापन


चूंकि रिमोट वाले खिलौनों को पकड़ पाना आसान नहीं है। कई उड़ने वाले खिलौने (हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज) ऐसे भी बाजार में हैं, जो काफी दूर तक आसानी से उड़कर चले जाते हैं। इसलिए रिमोट वाले खिलौनों की दुकानों पर विशेष चेकिंग की सख्त हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलौनों की दुकानों की विशेष चेकिंग शुरू

Terrorist can attack on political leaders by toys

इन खिलौनों का आतंकी या अराजक तत्व हमले के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस अंदेशे के चलते यूपी पुलिस ने सभी जिलों में खुफिया विभाग को अलर्ट किया है।

सीओ एलआईयू कमलेश बहादुर ने बताया कि खिलौनों की दुकानों की चेकिंग कराई गई है। जनपद में इस तरह की खिलौनों की संख्या ना के बराबर है। लेकिन दिल्ली से ऐसे खिलौने लाए जा सकते हैं, इसलिए दिल्ली से सटे बार्डर एरिया में चेकिंग की हिदायत दी गई है।

बता दें कि यह साफ हो चुका है कि चुनावी रैलियां, कई राजनीतिक पार्टियों के कद्दावर नेता और धार्मिक स्थल इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के आतंकियों के निशाने पर हैं। कुछ आतंकी गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं, मगर अभी भी कुछ आतंकी नहीं पकड़े गए हैं, जिनसे खतरा बना हुआ है।

खिलौनो के अलावा यह भी अस्‍त्र

Terrorist can attack on political leaders by toys

रिमोट वाले खिलौनों के अलावा गैस वाले गुब्बारे भी खतरनाक हो सकते हैं। खुफिया विभाग के सूत्रों ने बताया कि हालांकि गैस के गुब्बारों के बारे में कोई स्पेसेफिक अलर्ट नहीं है, लेकिन फिर भी गैस के हवा में उड़ने वाले गुब्बारों पर नजर रखी जा रही है।

क्योंकि गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस भरी होती है, जिनमें आग के संपर्क में आने से आग लग सकती है, जो खतरनाक साबित हो सकती है।

इसलिए गैस वालों गुब्बारे बेचने वाले फेरीवालों को भी जांच के घेरे में लाया जाएगा। सीओ एलआईयू कमलेश बहादुर ने बताया कि खिलौनों की दुकानों की चेकिंग कराई गई है। इसके बावजूद फिर से कराई जाएगी। साथ गुब्बारे वालों की भी चेकिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed