{"_id":"5a7b26634f1c1b05738b6168","slug":"terrorist-bilal-got-bail-from-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी बिलाल को इस तर्क पर कोर्ट से मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी बिलाल को इस तर्क पर कोर्ट से मिली जमानत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
bilal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला हाउस कोर्ट ने 17 साल पहले लालकिले पर हुए आतंकी हमले के आरोपी बिलाल अहमद कावा को जमानत दे दी है। कोर्ट ने इससे पहले पुलिस को 7 फरवरी तक जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
कावा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 10 जनवरी को आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 टर्मिनल से दबोचा था।
पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को कावा की जमानत याचिका के संबंध में 7 फरवरी तक जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
कावा ने अपनी जमानत याचिका में कहा था कि उसे और हिरासत में रखने से किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी। कावा फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। कोर्ट ने कावा को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत प्रदान की है।
विज्ञापन