फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrorist attacks in Punjab, West UP on high alert

पंजाब में आतंकी हमला, वेस्ट यूपी में हाई अलर्ट

Tue, 28 Jul 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Terrorist attacks in Punjab, West UP on high alert

पंजाब में आतंकी हमला होने से गाजियाबाद में भी अलर्ट है। मॉल, मल्टीप्लेक्स, स्कूल, कॉलेज, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बार्डर एरिया पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


एसपी सिटी डा. अजयपाल ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, संदिग्धों की चेकिंग की गई। सोमवार रात होटलों में भी चेकिंग अभियान चला।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि पंजाब में आतंकवादियों ने जिस तरह दीनानगर थाने को निशाना बनाया गया, उसे देखते हुए जनपद के सभी थानों में अलर्ट जारी किया गया।

थाने के गेट पर ही पुलिसकर्मियों को तैनात रहने के निर्र्देश दिए गए हैं। नए-पुराने दोनों बस अड्डों पर चौकसी बढ़ा दी गई, साप्ताहिक बाजार, बार्डर एरिया में पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइंस से भी अतिरिक्त पुलिस फोर्स मंगाया गया है, ड्रोन से भी बार्र्डर एरिया में निगरानी की जा रही है। आरडीसी स्थित गौड मॉल में एसपी सिटी अजयपाल, इंस्पेक्टर कविनगर अशोक सिसौदिया ने पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान चलाया। मॉल में लगे सीसी कैमरे, सिक्योरिटी व्यवस्था की भी जांच की गई।

रेलवे स्टेशन पर भी चौकसी
जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों और सामान की तलाशी ली गई।

हालांकि स्टेशन और ट्रेनों में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जीआरपी प्रभारी विनोद सिंह सिरोही ने बताया कि सभी प्लेटफार्म पर स्टाफ बढ़ा दिया गया है। सिविल ड्रेस में भी स्टाफ तैनात किया गया है।

...कब बढे़गी थानों की सुरक्षा
थानों में पुलिस के पास शस्त्रागार में एके 47, कारबाइन, पंप एक्शन गन, रबर बुलेट, पिस्टल, रिवाल्वर जैसे आधुनिक शस्त्र मौजूद हैं, लेकिन फोर्स की कमी से गाजियाबाद के थाने जूझ रहे हैं।


ऐसे में सवाल है कि थानों की सुरक्षा व्यवस्था कब बढ़ाई जाएगी। कु छ थानों में सीसी कैमरे लगे हैं तो कुछ थानों में नहीं लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से थानों में बैरक बनाए गए थे, मगर बैरकों में कोई पुलिसवाला ड्यूटी नहीं देता है।

थानों के गेट जनता के लिए हमेशा खुले रहते हैं। थानों में प्रवेश के दौरान लोगों की चेकिंग नहीं की जाती है। एसएसपी ने सभी थानों को हाईटेक बनाए जाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed