फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terrorist activities going on in Jnu campus

'जेएनयू कैंपस में चल रही हैं आंतकवादी गतिविधियां'

Thu, 11 Feb 2016 10:01 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
Terrorist activities going on in Jnu campus

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में आतंकी अफजल गुरु का शहादत दिवस मनाने का मुद्दा गरमा गया है। एबीवीपी के विरोध व शिकायत के चलते विवि ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन


वहीं, एबीवीपी ने कैंपस में आतंकी गतिविधियां चलाने का आरोप लगाते हुए आरोपी छात्रों को निलंबित करने की मांग उठायी है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के बाद अब जेएनयू छात्रसंघ के संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने भी कैंपस में आतंकी गतिविधियां चलने का संगीन आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामला कैंपस में मंगलवार को आतंकी अफजल गुरु के शहादत दिवस से शुरू हुआ था, जिसके चलते बुधवार को कैंपस में माहौल गरमा गया। एबीवीपी ने स्ट्राइक की कॉल दी थी लेकिन परीक्षा नजदीक होने के चलते वापस ले ली, लेकिन कुलपति ऑफिस के बाहर विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश विरोधी नारे भी कैंपस में लगाए गए

Terrorist activities going on in Jnu campus

एबीवीपी के सदस्य गौरव के मुताबिक, कार्यक्रम का विरोध करने पर छात्रों ने मारपीट करते हुए पिस्टल तान दी। इस पूरी घटना का वीडियो भी है।

इस दौरान कश्मीर आजाद के अलावा देश विरोधी नारे भी कैंपस में लगाए गए। जेएनयू सिक्योरिटी भी उस दौरान मौजूद थी लेकिन किसी ने उन छात्रों को नहीं रोका।


एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ के मुताबिक, इस मामले की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को शिकायत भेजते हुए इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे।

सौरभ के मुताबिक, कैंपस में पढ़ाई की बजाय देश विरोधी गतिविधियां चल रही हैं। इन घटनाओं की अनदेखी न करते हुए जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed