{"_id":"5e1b52dc8ebc3e87be2cff8c","slug":"tenant-thrown-down-from-first-floor-for-refusing-to-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने से मना करने पर किराएदार को पहली मंजिल से नीचे फेंका, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली देने से मना करने पर किराएदार को पहली मंजिल से नीचे फेंका, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 12 Jan 2020 10:39 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में गाली देने से मना करने पर मकान मालिक के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 52 साल के किराएदार को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। वारदात में राहत अली (52) की दोनों टांगे टूट गई। गंभीर हालत में राहत को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वारदात की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित राहत अली परिवार के साथ गली नंबर-5, ब्रिजपुरी, दयालपुरी में किराए के मकान में दूसरी मंजिल पर रहते हैं। राहत प्राइवेट नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात को वह अपने घर पर मौजूद थे। इस बीच पहली मंजिल के फ्लैट से गाली-गलोच की आवाजें आने लगी। राहत ने नजरअंदाज किया।
देर रात करीब 1.00 बजे तक हंगामे की आवाजें आने पर राहत परिवार में महिलाओं का हवाला देकर मकान मालिक के बेटे काशिफ के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि घर में महिलाएं भी हैं और यहां जोर-जोर से गाली-गलोच हो रहा है। विरोध जताने पर आरोपी भड़क गया। उसने मारपीट करने के बाद राहत को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मोके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।