फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ten year student missing from school told about teachers scold

स्कूल से गायब हुए 10 साल के बच्चे ने बताया टीचर के बारे में ऐसा कि मां-बाप भी हैरान

Tue, 18 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 18 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
ten year student missing from school told about teachers scold

शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को दस वर्षीय छात्र के गायब होने से दिनभर पुलिस परेशान रही। परेशान परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


लेकिन रविवार, सुबह छात्र के मिलने के बाद जो कहानी सामने आई उसे सुन पुलिस और परिजन हैरत में पड़ गए। छात्र का कहना है कि शिक्षक ने कहा था कि तुम पढ़ाई में ध्यान नहीं दे रहे हो इसकी शिकायत मैं तुम्हारे परिजन से करूंगी। इसी वजह से वह घर जाने के बजाए कहीं और चला गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार स्कूल की छुट्टी होने के एक घंटे तक छात्र के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता होने लगी। जिस पर परिजनों ने छात्र की स्कूल और अन्य कई जगह तलाश की। लेकिन छात्र नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक डर से नहीं पहुंचा था घर

ten year student missing from school told about teachers scold

परिजनों ने छात्र के दोस्तों से पूछा तो उन्होंने कहा कि वह किसी और के साथ कहीं जा रहा था। जिस पर परिजन पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने छात्र के पिता विजय कुमार की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

हालांकि 14 घंटे बाद पुलिस ने छात्र को पास की ही अनाज मंडी से बरामद किया। उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। एसएचओ राजपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए थी कि अपहरणकर्ताओं का कोई फोन आए तो पुलिस को सूचना दे। लेकिन रविवार को सुबह पांच बजे बच्चे के मिलने के बाद मामला कुछ और ही निकला। छात्र से पूछताछ में पता चला कि शिक्षक द्वारा परिजनों से शिकायत करने की बात कहने के डर से वह घर नहीं पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed