फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ten year old ran away from home as mother beats him

मां ने पीटा तो घर से भाग आया बच्चा

Thu, 06 Nov 2014 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 06 Nov 2014 02:56 AM IST
विज्ञापन
ten year old ran away from home as mother beats him

बकरी को मारने पर मां ने दस वर्षीय बेटे को पीटा तो वह नाराज होकर ट्रेन में बैठकर बिहार से नोएडा आ गया।

विज्ञापन


बुधवार को सेक्टर-24 स्थित एनटीपीसी के पास चाइल्ड लाइन संस्था ने उसे देखा तो थाना सेक्टर-24 पुलिस के पास ले आई। बहरहाल, पुलिस और एनजीओ माता-पिता को जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, आजाद (10) पुत्र नासिर गांव जिरा सिटी, साहेबगंज, बरौनी का रहने वाला है। रविवार को वह बकरियां चरा रहा था। इस बीच एक बकरी किसी के खेत में जा पहुंची। खेत मालिक के टोकने पर उसने बकरी को मार दिया।
विज्ञापन


इस पर मां सलमा बेगम ने उसकी पिटाई कर दी। नाराज होकर आजाद बरौनी स्टेशन पहुंचा और दिल्ली जाने वाली वैशाली ट्रेन में बैठ गया।

स्पीड तेज होने से वह उतर नहीं सका। एक सीट के नीचे घुसकर वह सो गया। सुबह जब आंख खुली तो दिल्ली में था। किसी तरह बस से होता हुआ वह नोएडा आ पहुंचा। सड़क पर उसे रोता देखकर एनजीओ ने थाना-सेक्टर-24 पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, बच्चा एनजीओ के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed