फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temples resounded with the worship of Goddess Skandamata

Delhi NCR News: मां स्कंदमाता की आराधना से गूंजे मंदिर, घरों में भी हुई पूजा-अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में टेका माथा, भजन-कीर्तन और आरती के साथ की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को राजधानी में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर समिति के प्रवक्ता एनके सेठी ने बताया कि मंदिर में सुबह और शाम की आरती के साथ भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। झंडेवाला देवी मंदिर समिति के अतिरिक्त प्रबंधक रविंद्र गोयल ने नवरात्र की तैयारियों के संबंध में बताया था कि श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए रानी झांसी मार्ग, देशबंधु गुप्ता मार्ग और वरुणालय की ओर से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सिद्धपीठ कालकाजी मंदिर में भी नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। मंदिर के पीठाधीश्वर एवं मुख्य महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि मां स्कंदमाता को भगवान कार्तिकेय की माता के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनकी आराधना से सुख, शांति और संतान के कल्याण की कामना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed