{"_id":"5cad2aa1bdec2214666d8e83","slug":"temperature-increase-in-delhi-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर से चढ़ेगा गर्मी का पारा, 11 को चलेगी धूल भरी आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर से चढ़ेगा गर्मी का पारा, 11 को चलेगी धूल भरी आंधी
Wed, 10 Apr 2019 04:58 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Apr 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
Delhi weather
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चढ़ते पारे पर लगे ब्रेक के बाद अब एक बार पारा फिर ऊपर चढ़ेगा। इस सप्ताह के अंत से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अगले सप्ताह की शुरुआत में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस कारण से तेज गर्मी और साथ ही लू की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के तापमान के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ेगा। इस कारण से गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। रविवार को देर शाम आई आंधी और बारिश ने अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट की।
विज्ञापन
रविवार के बाद सोमवार को भी पारे के तेवर नरम रहे। जबकि मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री से नीचे ही रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो 10 अप्रैल को बादल गरजने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 11 अप्रैल को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी। वहीं तापमान में भी इजाफा होना शुरू होगा। इससे दिन और रात में गर्मी बढ़ेगी। 12 अप्रैल को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
इस दौरान कुछ इलाकों में लू की स्थिति रहेगी। उसके बाद 14 व 15 अप्रैल को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा कहीं-कहीं लू की स्थिति रहेगी। 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा।