फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperature in delhi is 42.5 degree

मौसम का कहर जारी, पश्चिमी यूपी में आज चल सकती है धूल भरी आंधी

Thu, 06 Jun 2019 10:07 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 06 Jun 2019 10:07 AM IST
सार

-पालम व आयानगर में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
-अगले एक-दो दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी

विज्ञापन
Temperature in delhi is 42.5 degree

विस्तार

उत्तर भारत में हीटवेव के चलते मौसम का कहर जारी है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में पारा 47 डिग्री के आसपास रहने से आम जनता बेहद त्रस्त दिखाई दी। हालांकि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने राहत पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन इससे भी ज्यादा लाभ नहीं मिल सका। भारतीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधियां चलने के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी में भी सूरज ने अपना मिजाज तीखा बनाए रखा और कई हिस्सों में पारा 44 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला से आए आंकड़ों में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो अंक ऊपर है, जबकि न्यूनतम औसत 29.8 डिग्री का रहा। अयानगर और पालम के मौसम केंद्रों पर अधिकतम 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में बांदा सबसे गर्म रहा, जहां सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। बांदा का औसत अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद झांसी में 47 डिग्री, आगरा में 45.5 डिग्री, प्रयागराज में 44.7 डिग्री और इटावा में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब में बारिश के आसार

हरियाणा के नारनौल (45.3 डिग्री) में सामान्य से 3 डिग्री अधिक, हिसार में 44.9 डिग्री, भिवानी में 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा, जबकि पंजाब में लुधियाना (44.8 डिग्री) सबसे गर्म रहा। लुधियाना में सामान्य से 5 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। पटियाला में अधिकतम 44 डिग्री तापमान रहा। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार तक हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

राजस्थान में चुरू का तपना जारी

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश के बावजूद चुरू जिला लगातार देश का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है, जहां बुधवार को पारे का स्तर 47.3 डिग्री रहा। राज्य के अन्य इलाकों में कोटा (47 डिग्री), गंगानगर (46.8 डिग्री), बीकानेर (46 डिग्री), जैसलमेर (45.1 डिग्री), अजमेर (44.5 डिग्री) और राजधानी जयपुर (44.1 डिग्री) बुधवार को भी तपते रहे। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में तकरीबन पूरे राजस्थान में हीटवेव का कहर बढ़ने की संभावना जताई है। साथ ही राज्य के पूर्वी हिस्से में धूल भरी आंधियां चल सकती हैं। 

हिमाचल में भी बारिश के बावजूद बढ़ी गर्मी

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार शाम और रात को हुई बारिश के बावजूद राज्य के औसत तापमान में कई डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शिमला स्थित मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार शाम तक चंबा में 13 मिलीमीटर, कलपा में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बुधवार को ऊना (43 डिग्री) में राज्य का सबसे अधिकतम, जबकि केयलोंग (7.9 डिग्री) में सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। बिलासपुर में 40.8 डिग्री, हमीरपुर में 40.3 डिग्री, कांगड़ा में 39.6 डिग्री, सुंदरनगर में 39.7 डिग्री और मंडी में 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

जम्मू में भी हीटवेव का प्रभाव बढ़ा

जम्मू में भी बुधवार को हीटवेव का प्रभाव बढ़ा। जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही में कमी दिखाई दी। मौसम विभाग ने जम्मू और उसके आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज गति से हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed