फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Temperature crosses 42 degrees in Delhi-ncr

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की मार से लोग बेहाल, उत्तर-पश्चिम भारत में आज से करवट लेगा मौसम

Fri, 10 May 2019 05:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 May 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 42 degrees in Delhi-ncr
गर्मी से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा लपेटकर निकलती युवती। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की मार ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बृहस्पतिवार को भी एक बार फिर पारा 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। दिल्ली के कुछ केंद्रों पर 44 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, शुक्रवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.8 व न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग के आयानगर केंद्र पर इस सीजन का सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 43.8, पालम में 43.6, व रिज केंद्र पर 43 डिग्री दर्ज हुआ। तापमान में बढ़ोतरी व गर्म हवाएं चलने के कारण लू के थपेड़े लगते रहे।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम भारत में आज से करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। शुक्रवार से मौसम करवट लेगा। दोपहर बाद से आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना है। 30-40 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। अगले दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री गिरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा (दिल्ली और चंडीगढ़ सहित), राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों तक धूल भरी हवाएं चल सकती है। इस दौरान हल्की बारिश का भी अनुमान है। 13 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ से हिमालय क्षेत्र के प्रभावित होने की संभावना है। इसका असर भी मैदानी इलाकों में पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed